
पुदीना से वजन घटाना आज कल हर व्यक्ति के लिए वजन बढ़ना एक बड़ी समस्या बन चुकी है. अधिक मोटापा न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार भी बना देता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए पुदीना आपकी मदद कर सकता है। पुदीने में आयरन, पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन ए, विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं, जो मोटापा कम करने में मदद करते हैं और शरीर को कई लाभ प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं मोटापा कम करने के लिए पुदीने का सेवन कैसे करें।
डिटॉक्स वाटर- आप पुदीने की पत्तियों की मदद से पुदीने का डिटॉक्स वॉटर तैयार कर सकते हैं। यह पानी शरीर से अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए पुदीने के पत्ते, सेब, अनार और नींबू को मिलाकर इसका जूस तैयार कर लें. फिर इस रस को छानकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से शरीर से गंदगी के साथ-साथ अतिरिक्त वजन कम करने में मदद मिलती है।
पुदीना और नींबू – पुदीने के साथ नींबू पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है. इसके लिए ताजे पुदीने की पत्तियां, नींबू और काला नमक मिलाकर एक पेय तैयार करें।
पुदीना रायता – दही या दही से बनी चीजें खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. दही में पाए जाने वाले गुण पेट को ठंडा करके गर्मी के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों से बने रायते का सेवन कर सकते हैं। यह वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है।

0 Comments